सिलवानी: सिविल अस्पताल, सिलवानी में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ
Silwani, Raisen | Sep 17, 2025 सिलवानी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सिलवानी विकासखंड में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए इस अभियान में 25 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपी, शुगर, डायबिटीज, कैंसर समेत अन्य रोगों की जांच और उपचार होगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच व परामर्श भी दिया जाएगा।