कासगंज: मुबारिक पुर गांव में खेत पर काम करते समय किसान को सांप ने काटा, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
मुबारिक पुर गांव के किसान पप्पू पुत्र मिलाल खेत में काम कर रहे थे। तभी किसान पप्पू को सांप ने काट लिया। और सांप के काटने से किसान खेत पर बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने किसान को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जंहा किसान पप्पू का इलाज़ किया जा रहा है। जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली।