नवगठित नगर पंचायत पाटी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न, चारों बूथों पर हुआ लगभग 78% मतदान
जनपद चम्पावत की नवगठित नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन का चुनाव मंगलवार को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग में संपन्न हो गया।
लोकतंत्र के इस उत्सव में स्थानीय मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते चुनाव में उत्साह देखने को मिला।
नगर पंचायत पाटी हेतु बनाए गए निर्वाचन अधिकारी (RO) अजय सिंह ने मतदान प्रक्रिया के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया है।