बरारी: सेमापुर थाने में डीएसपी का औचक निरीक्षण, कार्य गुणवत्ता और अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश
Barari, Katihar | Nov 28, 2025 शुक्रवार की शाम 4 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 ने सेमापुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष सहित मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर थाने की कार्यप्रणाली, स्वच्छता और व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले हर नागरिक को बेहतर सेवा, समय पर कार्रवाई और सम्मानजनक व्यवहार मिले।