लोहरदगा: लोहरदगा गुरदरी माइंस पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मजदूरों की समस्याएं सुनीं और अधिकारों की रक्षा का दिया भरोसा
लोहरदगा छोटानागपुर बॉक्साइट और कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार शाम 4 बजे गुरदरी माइंस में मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने मजदूरों की समस्याएं सुनीं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष का भरोसा दिलाया। गुरदरी पहुंचने पर मजदूरों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।