बदखर बायपास पर बदमाशों ने कट्टा-चाकू की नोक पर ट्रक ड्राइवर से लूटे, विरोध करने पर मारा चाकू, पुलिस ने कराया मेडिकल
सतना बदखर मे ट्रक टायर पंचर होने पर बुधवार सुबह 4 बजे ड्राइवर सरमन पाल टायर बदल रहा था, तभी हथियारबंद 5 बदमाश आए और ड्राइवर सरमन को कट्टा चाकू अड़ाकर जेब में रखे 9 हजार लूट लिए । विरोध करने पर बदमाशों ने सरमन हाथ में चाकू मारकर भाग गए । घायल ड्राइवर बाबूपुर चौकी पहुंचा जहां पुलिस ने जिला अस्पताल लेजाकर मेडिकल कराया है और अज्ञात बदमाशों की तलाश मे जू गई है ।