अमरोहा जनपद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।