चरपोखरी: लहरपा गांव में नरसंहार की घटना के खिलाफ चरपोखरी सहित विभिन्न जगहों पर भाकपा माले ने निकाला आक्रोश मार्च
चरपोखरी सहित विभिन्न जगहों पर मंगलवार की शाम 4:00 बजे के करीब भाकपा माले के द्वारा लहरपा गांव में हुए नरसंहार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। उसे दौरान संबोधित करते हुए भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुशासन बाबू की सरकार में लहरपा गांव में खुलेआम सामंती विचार के गुंडो के द्वारा नरसंहार की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।