गोला: सोसोकला में नूरी मस्जिद की छत ढलाई की पहली बोली ₹2,67,786 में लगी, विधायक भी शामिल हुईं
Gola, Ramgarh | Nov 30, 2025 गोला प्रखंड के सोसोकला स्थित नूरी मस्जिद की छत ढलाई का कार्य रविवार को विशेष दुआओं और सामाजिक सौहार्द के माहौल में शुरू हुआ। मौके पर पहली कढ़ाई की बोली 2,67,786 रुपये में गुलाम सरवर उर्फ भूषण कुक ने अपनी माता के नाम से लगाई। वहीं दूसरी कढ़ाई की बोली 2,65,786 रुपये पंचायत के मुखिया लाइक अंसारी के द्वारा लगाई गई।