Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image
image
image
image

बेटी के जन्मदिवस पर कलेक्टर साथ में पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को खिलाई खीर-फल वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद, सेवा को बताया सर्वोच्च कर्तव्य दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मंगलवार को अपनी बेटी के साथ शहर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताते हुए उनका हालचाल जाना। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं अपने हाथों से बुजुर्गों को फल एवं खीर वितरित की तथा सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी इस पहल से वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्ग भावुक हो उठे। कलेक्टर यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सेवा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने अपनी बेटी को भी बुजुर्गों के सम्मान एवं सेवा का संदेश दिया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने कलेक्टर की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी, वृद्धाश्रम व्यवस्थापक वीरेंद्र असाटी सहित आश्रम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक ने थाना पथरिया में सुनी जनसमस्याएं
एसपी आनंद कलादगि ने शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने दिए निर्देश

पथरिया (दमोह)। थाना पथरिया परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर एसडीओपी प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी भी उपस्थित रहीं।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।

पुलिस अधीक्षक ने थाना पथरिया में सुनी जनसमस्याएं एसपी आनंद कलादगि ने शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने दिए निर्देश पथरिया (दमोह)। थाना पथरिया परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर एसडीओपी प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी भी उपस्थित रहीं। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित
एएसपी व सीएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई फेमिदा खान सहित साइबर सेल के अधिकारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई कर मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना है। हर शिकायत को गंभीरता से लेकर पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित एएसपी व सीएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई फेमिदा खान सहित साइबर सेल के अधिकारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई कर मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना है। हर शिकायत को गंभीरता से लेकर पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

दमोह आजीविका भवन में रोजगार मेले का आयोजन, 50 युवाओं का चयन

प्रदान संस्था व आजीविका मिशन की पहल, ट्राइडेंट टेक्सटाइल कंपनी ने की भर्ती प्रक्रिया संपन्न

दमोह। आजीविका भवन प्रांगण में रविवार को प्रदान संस्था एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में ट्राइडेंट टेक्सटाइल कंपनी को आमंत्रित किया गया, जहां विभिन्न रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

रोजगार मेले के लिए प्रदान संस्था एवं आजीविका मिशन द्वारा व्यापक स्तर पर युवाओं का मोबिलाइजेशन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 150 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, उपलब्ध रोजगार अवसरों एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के बाद लगभग 50 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए ईमेल अथवा फोन के माध्यम से सूचित कर बुधनी बुलाया जाएगा, जहां उन्हें जॉइनिंग दी जाएगी।

दमोह आजीविका भवन में रोजगार मेले का आयोजन, 50 युवाओं का चयन प्रदान संस्था व आजीविका मिशन की पहल, ट्राइडेंट टेक्सटाइल कंपनी ने की भर्ती प्रक्रिया संपन्न दमोह। आजीविका भवन प्रांगण में रविवार को प्रदान संस्था एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में ट्राइडेंट टेक्सटाइल कंपनी को आमंत्रित किया गया, जहां विभिन्न रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रोजगार मेले के लिए प्रदान संस्था एवं आजीविका मिशन द्वारा व्यापक स्तर पर युवाओं का मोबिलाइजेशन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 150 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, उपलब्ध रोजगार अवसरों एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के बाद लगभग 50 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए ईमेल अथवा फोन के माध्यम से सूचित कर बुधनी बुलाया जाएगा, जहां उन्हें जॉइनिंग दी जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

जिले में 712 सीटों पर मिलेगा अवसर, 30 जून 2026 अंतिम तिथि

दमोह। शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले में विभिन्न ट्रेडों में कुल 712 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, सोलर टेक्नीशियन, स्टेनो सहित कई तकनीकी ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला पंचायत दमोह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, जनपद सीईओ, सरपंचों, सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं पंचायत अमले से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण युवाओं को आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनका भविष्य अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ जिले में 712 सीटों पर मिलेगा अवसर, 30 जून 2026 अंतिम तिथि दमोह। शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले में विभिन्न ट्रेडों में कुल 712 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, सोलर टेक्नीशियन, स्टेनो सहित कई तकनीकी ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला पंचायत दमोह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, जनपद सीईओ, सरपंचों, सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं पंचायत अमले से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण युवाओं को आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनका भविष्य अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026