बुदनी: नगर के नर्मदा पुल से अज्ञात कारणों से 45 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Budni, Sehore | Nov 28, 2025 शुक्रवार को 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक 45 वर्षीय महिला ने नर्मदा नदी पर बने नए पुल से छलांग लगा दी।पानी में वह रही महिला को बोरखेडी घाट पर नाविकों ने देखा और उसको अचेत अवस्था में पानी से निकाला।सूचना पर पहुंची बुदनी पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती किया है जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बुदनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।