रूड़की: बीटी गंज बाजार से लेकर नेहरू स्टेडियम तक चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, फिर से अतिक्रमण न करने की दी चेतावनी
रुड़की के बीटी गंज बाजार से लेकर नेहरू स्टेडियम तक नगर निगम और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को हटा दिया गया है। इसके साथ ही फिर से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे है।