मिर्ज़ापुर: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में डैफोडिल्स की तनुश्री ने 12वीं में 98.20% और हाई स्कूल में संविदा ने 98.40% अंक हासिल किए
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे घोषित किया गया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की तनुश्री ने 12वीं में 98.2 प्रतिशत और हाई स्कूल में संविदा ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉपर बनीं। डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने टॉपर्स छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही लाइंस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़ी।