पोटका: तुरामडीह में पोटका विधायक संजीब सरदार का दैनिक जनता दरबार, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हुआ निवारण
रविवार सुबह 9 बजे पोटका विधानसभा के तुरामडीह स्थित विधायक कार्यालय में पोटका विधायक संजीब सरदार द्वारा दैनिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। विधायक सरदार ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों का तत्काल निष्पादन कराया।