दुलमी: दुलमी और उसरा पंचायत सचिवालय में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं की जानकारी दी गई
Dulmi, Ramgarh | Nov 24, 2025 झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल अधिकारी किशोरी यादव मुखिया रंजू देवी एवं रविंद्र कुमार महतो के द्वारा उसरा एवं दुलमी पंचायत सचिवालय में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभाग के स्टाल लगाए गए थे। जहां ग्रामीणों को जानकारी दी गई।