इटावा: जनपद में आंधी और तूफान से दो लोगों की मौत की पुष्टि, डीएम ने कहा- पीड़ितों को 24 घंटे में दी जाएगी मदद
Etawah, Etawah | May 22, 2025 जनपद में बुधवार रात आए आंधी तूफान से मची तबाही के संबंध में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार दोपहर 12 बजे मीडिया को बताया कि इटावा सदर तहसील और जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दो लोगों की जान गई है। साथ ही 3 लोग घायल हुए है। इसके अलावा बिजली पोल, पेड़, घरो को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों को24 घंटे में मृतकों एवं घायलों को आर्थिक सहायत पहुंचाई जाएगी।