रामगढ़: संविधान दिवस पर रामगढ़ पुलिस ने पढ़ी प्रस्तावना, संविधान के मूल्यों को निभाने का लिया संकल्प
संविधान दिवस के उपलक्ष पर रामगढ़ जिले के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों थाना एवं ओपी में पदस्थापित तथा प्रति नियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के सभी सदस्यों ने संवैधानिक मूल्य कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शपथ लिया।