भंडरिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत करचाली एवं मदगड़ी-क में सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया.करचाली पंचायत के जमौती में शिविर का शुभारंभ भंडरिया प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी कुमारी, उपप्रमुख श्रद्धा देवी एवं मुखिया मोनिका खलखो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।