सिजवाहा गांव में दलित परिवार पर दबंगों के हमले के मामले में आखिरकार पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों कृष्णा उर्फ चुन्टा राजपूत, बाबू राजपूत, दीपक राजपूत सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, घर में घुसकर हमला करने, लाठी-डंडे से पिटाई करने,जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।