गजरौला चौपला मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर भी डग्गामार वाहन संचालक बेखौफ ओवरलोड सवारियां लादकर दौड़ रहे हैं। इनके आगे खाकी नतमस्तक नजर आती है। एक पुलिस चौकी से शुरू होकर दूसरी चौकी के ठीक सामने इन वाहनों का सफर खत्म होता है। गजरौला चौपला से मुरादाबाद, जोया, के लिए डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों मे टाटा मैजिक, टेम्पो शामिल, एलजी बिना परमिट की वैन है।