पुलिस थाना बुहाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में अवैध देशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार की गई।