फिरोज़ाबाद: आजाद नगर इलाके में ढाई एकड़ जमीन को लेकर चली गोली और लाठी-डंडे, गोली लगने से प्रॉपर्टी कब्जादार हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के आजाद नगर मे ख़ूनी संघर्ष से सनसनी फेल गयी है। बताया जाता है अरविंद्र कुमार को कोर्ट द्वारा ढाई एकड़ जमीन पर कब्ज़ा दिलाया था। आज गुरुवार की दोपहर अपने परिवार के साथ साथ जमीन देखने गए थे। आरोप है इसी दौरान सूरज सिंह अपने परिवार और साथियो के साथ लाठी डंडे से हमला कर दिया। आरोप यह भी है दबंग सूरज नें गोली मारकर घायल किया है।