मथुरा: श्री द्वारकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल द्वारा 31 को होगा महाराज का छप्पन भोग, चुनरी मनोरथ एवं आमों का बांग्ला
31 मई को संस्था के 1 वर्ष पूर्ण होने पर श्री द्वारकाधीश महाराज की सेवा में द्वारकाधीश मंगला प्रसादी मंडल के द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे जहां द्वारकाधीश महाराज को पके आमों का बंगला सजाया जाएगा तो 56 भोग प्रसादी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ यमुना चुनरी मनोरथ आयोजित होंगे समिति के सदस्यों ने रविवार को प्रेस वार्ता कर भक्त प्रेमियों से अपील की