मंडला: जनजातीय गौरव दिवस पर जिला मुख्यालय से जागरूकता रथ रवाना, कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी
Mandla, Mandla | Nov 11, 2025 बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर के संबंध में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न अंचलों में जागरूकता रथ रवाना किए जा रहे हैं। मंगलवार को तीन बजे कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर सोमेश मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह व एसडीएम मंडला सोनल सिडाम ने बिछिया क्षेत्र के रथ को हरी झंडी दिखाई