#Saharanpurpolice
#बाईट
➡️ आज दिनांक 18.06.2026 को थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बेहट में एक व्यक्ति के पैदल सड़क पार करते समय एक मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बेहट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
➡️ मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र इंदर सिंह, निवासी थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
➡️ जिसके संबन्ध में क्षेत्राधिकारी बेहट के द्वारा दी गयी बाईट।
@Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@aajtak
@News18UP
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jun 18, 2026