बरहज: थाना मईल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Barhaj, Deoria | Nov 10, 2025 देवरिया में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।थाना मईल पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे दी है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कृष्णा गुप्ता, निवासी बरहजहां, थाना हल्दी, जनपद बलिया बताया गया है।उसे पुलिस ने इटउरा हजाम तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।