विदिशा नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विदिशा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस दिन पूरे देश में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की है। मध्यप्रदेश के धार में आयोजित मुख्य आयोजन में वे स्वयं शामिल हुए। विदिशा में मुख्य कार्यक्रम ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लाड़ली बहनें और अन्य महिलाएं शामिल हुईं।