मंडी: धर्मपुर में बाढ़ से 10 करोड़ का नुकसान, 20 बसें क्षतिग्रस्त, सड़कें और बिजली सिस्टम प्रभावित; एक सप्ताह में खुलेंगी सड़कें
Mandi, Mandi | Sep 16, 2025 धर्मपुर में सोन खड्ड में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक और निजी संपत्ति को करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।हिमाचल पथ परिवहन निगम को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। निगम की 20 बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।