झांसी: एडीजी कानपुर जोन ने झांसी में जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- बाहरी लोगों को करें चिन्हित
Jhansi, Jhansi | May 17, 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन शनिवार को झांसी पहुचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही पुलिस को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें, जनप्रतिनिधियों के द्वारा सीयूजी नंबर पर आने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करे। साथ ही झांसी शहर में रह रहे बाहरी लोगों को चिन्हित करने को कहा।