सकलडीहा: धानापुर थाना पर मिशन शक्ति के प्रयास से बिछड़ा दंपती फिर मिला, पुलिस ने बचाई टूटती गृहस्थी
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ चंदौली पुलिस सामाजिक रिश्तों को भी संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों को सुलझाने और बिछड़े दंपत्तियों को मिलाने की पहल लगातार सफल परिणाम दे रही है। रविवार दोपहर मिशन शक्ति केंद्र में ऐसे ही एक मामले को सुलझाकर पति-पत्नी को राजी-खुशी घर भेजा गया।