मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर दो अवैध क्लिनिक किए सीज
थाना पाकबड़ा क्षेत्र के रतनपुर कला में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही झोलाछाप डॉक्टरों में हड़काम मच गया बिना अनुमति और उचित योग्यता के बिना क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टर अपने अपने क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए दो अवैध क्लिनिको को सील कर दिया और अन्य संचालकों को चेतावनी दी।