चैनपुर प्रखंड के जनावल पंचायत अंतर्गत अति सुदूरवर्ती पीवीटीजी ग्राम डोकपाट के खेल मैदान में शुक्रवार को 'वन महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर डोकपाट गांव को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत कुल 1300.92 एकड़ जंगल का सामुदायिक अधिकार प्राप्त हुआ।सामुदायिक अधिकार प्राप्त होने की खुशी में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज किया गया।