चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के मेढ़ान गांव में बुधवार शाम अनियंत्रित पिकअप ने 5 वर्षीय बच्चें को टक्कर मारते हुए वाहन समेत फरार हो गया। सिकंदर का 5 वर्षीय पुत्र रितेश घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था कि अचानक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चें की खोपड़ी खुल गई है। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।