हज़ारीबाग: नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान: अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई, जुर्माना और सामान जब्त
हजारीबाग नगरनिगम क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को एक बजे विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्य बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।