जलालाबाद: अल्लाहगंज में भयानक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से कार में सवार तीन की दर्दनाक मौत, 2 घायल
शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.