बालोद: नर्राटोला में अवैध ईंट भट्ठे की पानी टंकी ढही, नहाते वक्त हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत, 4 साल की बच्ची गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के चिखली डैम के पास स्थित ग्राम नर्राटोला में अवैध रूप से संचालित एक ईंट भट्ठे की पानी टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 साल की एक मासूम गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है।