अन्तागढ़: ग्राम राजपुर निवासी व्यक्ति की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में कलेक्टर ने आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी
कलेक्टर निलेश कुमार महादेव के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6.4 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में₹400000 आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।इसमें राजपुर निवासी 55 वर्षीय फागूराम कांवडे की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में पत्नी श्रीमती बनको बाई को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।