दतिया: दतिया मंडलम और सेक्टर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक गदम बीकर के बलखंडी महादेव मंदिर में आयोजित, जिलाध्यक्ष हुए शामिल
Datia, Datia | Sep 17, 2025 दतिया मंडलम और सेक्टर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम बीकर में बलखंडी महादेव मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक दांगी बगदा ने कहा एक एक पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर अभी से एक जुट होकर कार्य करे।