CUSB के ध्येय 'कैंपस फॉर कम्युनिटी' के अंतर्गत रामेश्वर मिडिल स्कूल सलेमपुर के विद्यार्थियों ने बुधवार को कैंपस भ्रमण किया। कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह की पहल पर युवा विद्यार्थियों में जिज्ञासा जगाने और जैव प्रौद्योगिकी के प्रति गहरी समझ विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। PRO मो मुदस्सीर आलम ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की।