समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-738,
दिनांक 09 जून 2026,
==================
परीक्षा में खलल पैदा करने वालें बहरूपियों पर रहेगी जिला प्रशासन की कड़ी नजर:-
---------------------------
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वालें बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संदर्भ में "अधिनायक लिपिक" के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन के दृष्टिगत बुधवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
परीक्षा का आयोजन 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक निर्धारित है।
उक्त परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल आठ परीक्षा
केंद्र बनाया गया है।
लिखित परीक्षा में कुल 37 20 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
जिला पधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।
जिला मुख्यालय में अवस्थित कुल 08 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा में कुल-3720 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्रा- धीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे।
कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे।
आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर,सी०सी०टी०वी०, सर्विलांस, केंद्र अधीक्षक के कक्ष में हॉट (VolP) फोन,
अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी,अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है।
प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है ।
परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही साथ वीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किसी को भी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष:-
समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या:- 06454-243000/242310/241555 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में शीलिमा कुमारी वरीय उपसमाहर्ता जिनका मोबाइल नंबर:-7481052969 है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से दो वरीय लिपिक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे.
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। किसी भी अप्रिय सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
उक्त परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता, मोबाइल नंबर:-(9473191359)और श्री आलोक रंजन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया मोबाइल नंबर:-(8544428350 )को दायित्व सौंपा गया है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी जोनल एवं सुपर जोनरल दंडाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया।
आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची क्रमशः-
01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय,पूर्णिया ।
02:-ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी पूर्णिया।
03:- जिला स्कूल पूर्णिया।
04:- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कचहरी रोड पूर्णिया।
05:- जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग पूर्णिया।
06:- राजा पृथ्वी चन्द उच्च विद्यालय पूर्णिया, सिटी पूर्णिया।
07:- उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय कोशी कॉलोनी पूर्णिया।
08:- अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेलौरी,
पूर्णिया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा में खलल पैदा करने वाले बहुरूपियों पर कड़ी नजर रखें।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की परीक्षा अवधि के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी द्वारा अथवा किसी भी स्तर पर परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं कोताही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जय चंद्र यादव जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेतम दीक्षित, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे और क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 9, 2026