बलिया: बलिया को 'दलाल' कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय निषाद का पुतला सड़कों पर घसीटा और आग लगा दी
Ballia, Ballia | Dec 1, 2025 निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा बलिया वासियों को ‘दलाल’ कहे जाने के वायरल बयान से आक्रोशित जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर सिंह राहुल ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मंत्री का प्रतिकात्मक पुतला तैयार कर बाइक से बांधा और नगर के प्रमुख मार्गों पर घसीटते हुए ले गए। इसके बाद गंदे कटहल नाला पुल पर पुतले का दहन किया।