कटिहार: कटिहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, अंबेडकर चौक पर विभिन्न पार्टी के नेताओं ने माल्यार्पण किया
सोमवार की दोपहर 12 बजे से अंबेडकर चौक पर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जयंती समारोह में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता और संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बारी-बारी से सभी लोगों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उनके नाम के नारे लगाए गए।