कैराना: कैराना में पुल से एक युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, नहीं लग पाया सुराग, गोताखोर होते तो बचा सकते थे जान
Kairana, Shamli | Sep 17, 2025 बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कैराना में पुल पर एक युवक पहुंचा। इसके बाद युवक ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। यमुना किनारे पर मौजूद लोगों ने युवक को छलांग लगाते हुए देखा, तो कैराना कोतवाली क्षेत्र की यमुना ब्रिज चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक पानी में डूब चुका था। बाद में पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाया।