नवाबगंज: बाराबंकी एएनटीएफ ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 108 किलो गांजा, स्कॉर्पियो कार और ₹5,500 बरामद
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 108.410 किलोग्राम गांजा, एक स्कॉर्पियो कार और 5,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रुपये बताई जा रही है।