मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी बैनामा कराने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
कोतवाली देहात पर वादी लाल बाबू निवासी नोहा कोतवाली देहात द्वारा नाम जद अभियुक्तों के विरुद्ध फर्जी बैनामा करा लेने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। गुरुवार की शाम लगभग 3:00 बजे उप निरीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला पुलिस टीम द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र से अभियुक्त रेखा देवी निवासिनी नोहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।