सिवनी: जिला अस्पताल सिवनी परिसर में मिली अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Nov 29, 2025 सिवनी जिला अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। शनिवार को अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त और सभी संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है।