आंवला थाना पुलिस ने गुरुवार को सुबह दस बजे दी जानकारी में बताया कि थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में सरकारी पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर भीम आर्मी और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।