उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने आए एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक और उसकी पत्नी ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पत्नी ने अपने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
.
.
.
.
#Saharanpur #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #LoveMarriage