मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस की सख्त कार्रवाई, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी में फरार आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम, आईजी ने किया ऐलान
कौशाम्बी जनपद में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए थाना सैनी पुलिस ने दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को 07 तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 59 किलो 245 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई।