बाराचट्टी: धमना गांव से एक शख्स लापता, परिजन ने धनगांई थाने में दी अर्जी, खोजबीन की गुहार लगाई
बाराचट्टी प्रखंड स्थित धनगांई थाना क्षेत्र के ग्राम धमना के एक शख्स 14 नवंबर से अचानक लापता हो गए जिनका खोजबीन लगातार जारी है। परिजन द्वारा धनगांई थाने में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। लापता व्यक्ति का नाम शिबू महतो उम्र 60 वर्ष है। मंगलवार को सुबह 8:00 बजे परिजन ने इसकी जानकारी दी है।